×

Dhanbad साथ बैठ कर शराब पी रहे दोस्त ने ही गला रेत हत्या कर दी

 

झारखंड न्यूज़ डेस्क,झरिया थाना क्षेत्र के भालगोरा में युवक अहमद अंसारी (22 वर्ष) की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने तेज धारदार हथियार से गला रेतने के बाद युवक के प्राइवेट पार्ट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अहमद का शव भालगोरा चार नंबर तारा बागान मैदान की खुली झाड़ी में शनिवार की शाम करीब पांच बजे मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गए। बाद में शव की पहचान शमशेर नगर इमामबाड़ा निवासी रहमत अली का बड़े पुत्र अहमद अंसारी (22 वर्ष) के रूप में की गई। हत्या से आक्रोशित लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क को चार घंटे जाम कर दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झरिया थाने का भी घेराव किया। मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी मिली है कि अहमद अपने कुछ दोस्तों के साथ तारा बागान स्थित मैदान में गया था। सभी दोस्तों ने वहीं के रहने वाले संतोष नामक एक शराब विक्रेता से शराब मंगवाई और शराब पीने बैठे थे। इसी दौरान उनमें से ही एक युवक ने धारदार हथियार से अहमद अली का गला रेत दिया। इसके बाद सभी युवक भाग खड़े हुए। गला रेतने के बाद अहमद अली दौड़ते हुए मैदान की तरफ गया और गिर गया। वहीं पर उसकी मौत हो गई।

पुलिस पर भड़के परिजन: अहमद का शव मिलने की सूचना पर उसकी मां के कैशर परवीण, पिता रहमत अली, भाई सहमत, अजमत, बहन नासिर और आफरीन घटनास्थल पहुंचकर रोने लगे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मां कैसर परवीन ने हत्या का आरोप वहीं के रहनेवाले अहमद के दोस्त अनवर ढकइया का पुत्र छोटू एवं फजल का पुत्र भोंन्टा उर्फ विक्की पर हत्या का आरोप लगाया। खबर पाकर झरिया पुलिस झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार और बोर्रागढ़ पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने शव उठने नहीं दिया। लोगों ने करीब चार घंटे तक झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को तीन जगहों पर जाम कर दिया। झरिया थाना का भी घेराव किया। लोग आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाया बुझाया और छह लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद समझा बुझाकर कर परिजनों को शांत किया। रात करीब नौ बजे शव को पुलिस ने धनबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। यहां स्थिति अनियंत्रित देख अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगा लिया गया है। सिंदरी डीएसपी भूपेंद्र कुमार राउत, झरिया सीओ राम सुमन प्रसाद के अलावा काफी संख्या में अधिकारी और पुलिस बल पहुंच गए थे।

मृतक अहमद अंसारी राजस्थान में चूड़ी का काम करते थे। कुछ माह पूर्व ही झरिया आए थे। वहीं अहमद की पत्नी जुलेखा, डेढ़ साल की बेटी के साथ मायके गिरिडीह बेंगाबाद में रहती रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से वह अत्यधिक शराब पी रहा था। आज सुबह से ही कुछ दोस्तों के साथ शराब पीते देखा गया। वही जिस क्षेत्र में हत्या हुई है, उस क्षेत्र में आसपास के भारी संख्या में अवैध रूप से शराब व जुआ अड्डा है। इससे पूर्व भी कई अपराधी घटना भी घट चुकी है। हत्या क्यों हुई है, इसका खुलासा पुलिस जांच से ही हो पाएगा। धनबाद न्यूज़ डेस्क!!!