×

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार के बाद शुक्रवार की सुबह भी बारिश के साथ हुई है। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों में हो रही बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, दादरी और ग्रेटर नोएडा में पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मौसम के बिगड़े मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित भी किया है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने को कहा है। खासतौर पर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है।