×

नकली बीज विवाद पर किरोड़ीलाल मीणा का बड़ा बयान, वीडियो में बोले– “साजिश रची जा रही है”

 

राजस्थान में नकली बीज और खाद के मामले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से इस्तीफे की मांग के बीच उन्होंने विपक्ष और विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि उनके खिलाफ हमेशा से साजिशें रची जाती रही हैं, चाहे कोई भी सरकार रही हो। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग खुद पहले गलत कामों में शामिल रहे हैं, वही उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/VLG3zrpu1_c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VLG3zrpu1_c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नकली खाद और बीज विक्रेताओं पर कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ उन्होंने सख्त कदम उठाए हैं। उन अनुसार, “जिसे मैंने कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया, उसने ही गड़बड़ी कर दी और जिसने गड़बड़ी की, उसे मैंने पकड़ लिया।”कृषि मंत्री ने यह भी दावा किया कि उनके बढ़ते कदमों से विरोधी घबरा गए हैं और इसी वजह से उन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई भी दोष साबित हो जाता है तो वह मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ जेल जाने को भी तैयार हैं।

बयान के दौरान किरोड़ीलाल मीणा ने राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी को नहीं छोड़ा, चाहे वह पेपर लीक मामला हो या अन्य विवाद। इस दौरान उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें भी अब उन पर हमला करने का मौका मिल गया है।मंत्री के इस बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में फिर से तनाव बढ़ गया है। विपक्ष की ओर से लगातार उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है, जबकि सत्तापक्ष उनके बचाव में खड़ा नजर आ रहा है। फिलहाल, यह मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में बदल चुका है और आने वाले दिनों में इस पर और बयानबाजी तेज होने की संभावना है।