×

दौसा में क्लास के दौरान 19 वर्षीय छात्रा को हार्ट अटैक, फुटेज में देखें कॉलेज में ही गिरकर मौत

 

राजस्थान के दौसा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कॉलेज में पढ़ाई के दौरान 19 वर्षीय छात्रा को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/ArEO64OA1Uw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ArEO64OA1Uw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मामला शहर के कोतवाली थाना दौसा क्षेत्र स्थित इम्पल्स डिग्री कॉलेज का है। गुरुवार दोपहर क्लास चल रही थी और शिक्षक पढ़ा रहे थे। इसी दौरान बीए सेकेंड ईयर की छात्रा अचानक बेहोश होकर स्टूल से नीचे गिर गई।

जानकारी के अनुसार, छात्रा की पहचान विनीता बैरवा (19) के रूप में हुई है, जो जीरोता गांव की निवासी थी। वह नियमित रूप से कॉलेज आ रही थी और गुरुवार को भी अन्य विद्यार्थियों के साथ कक्षा में मौजूद थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह स्टूल पर बैठी हुई थी कि अचानक अचेत होकर नीचे गिर गई। पहले तो छात्रों और स्टाफ को लगा कि वह चक्कर खाकर गिरी है, लेकिन जब काफी देर तक होश नहीं आया तो तुरंत कॉलेज प्रशासन ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है। इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत ने सभी को हैरान कर दिया है।

कोतवाली थाने की एसआई मनीषा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद कॉलेज में शोक का माहौल है। सहपाठी और शिक्षक स्तब्ध हैं। सभी ने छात्रा को शांत और पढ़ाई में रुचि रखने वाली बताया।

विशेषज्ञों का कहना है कि युवाओं में भी हृदय संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और सतर्कता बेहद जरूरी है। फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और हर कोई परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।