×

सांवलियाजी मंदिर भंडार में श्रद्धा की बौछार: अब तक 33 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिनती, वीडियो में जाने छठे राउंड में 47 लाख से अधिक राशि मिली

 

मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था एक बार फिर भंडार में स्पष्ट रूप से देखने को मिली है। चतुर्दशी के मौके पर खोले गए मंदिर भंडार की गिनती अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।मंदिर प्रशासन के अनुसार, सोमवार को हुए छठे राउंड की गिनती में 47 लाख 74 हजार 370 रुपए की नकद राशि प्राप्त हुई। इसके साथ ही अब तक कुल गिनती का आंकड़ा बढ़कर 33 करोड़ 6 लाख 77 हजार 570 रुपए तक पहुंच गया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pvFL70pF0HA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pvFL70pF0HA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मंदिर मंडल द्वारा भंडार की गिनती पूरी तरह निर्धारित प्रक्रिया के तहत चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। हर राउंड में नकद राशि की गणना कर रिकॉर्ड को अपडेट किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सातवें राउंड की गिनती होने की संभावना है, जिसके बाद पूरी काउंटिंग प्रक्रिया के समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या में चढ़ावे के चलते इस बार भी मंदिर भंडार में करोड़ों रुपए की राशि एकत्र हुई है, जो आस्था और विश्वास का बड़ा प्रतीक माना जा रहा है।