×

राजस्थान में बारिश का कहर जारी, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली से एक परिवार के 3 लोगों की मौत

 

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, जैसलमेर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट लागू है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 जुलाई तक राज्य में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1qiJMxQj_no?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1qiJMxQj_no/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मंगलवार सुबह कोटा में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि जालोर और पाली में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। सोमवार को जोधपुर, पाली, जालोर और बाड़मेर में करीब 3 इंच तक बारिश हुई। जोधपुर में मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों और हाईवे पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस बीच चित्तौड़गढ़ से दुखद खबर सामने आई, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम और मानसून ट्रफ के दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से होकर गुजरने के कारण प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश हो रही है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।