×

चित्तौड़गढ़ में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक्सक्लूसिव वीडियो में देंखे चार विदेशी महिलाएं मिलीं; तीन युवक गिरफ्तार

 

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने एक बड़े अनैतिक गतिविधियों के नेटवर्क का खुलासा किया है। शहर के एक होटल में चल रहे थाई स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार शाम कार्रवाई करते हुए देर रात पैराडाइज होटल की पहली मंजिल पर स्थित ‘ब्ल्यू हेवन थाई स्पा’ पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को मौके से चार विदेशी महिलाएं मिलीं, जबकि तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pvFL70pF0HA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pvFL70pF0HA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर आरोप है कि वे स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं से देह व्यापार करवाते थे और बदले में कमीशन लेते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नकदी, आपत्तिजनक सामग्री, एक हिसाब-किताब की डायरी और अन्य संदिग्ध सामान भी जब्त किया है।बरामद महिलाओं में एक लाओस, एक थाईलैंड और एक युगांडा की नागरिक बताई गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।