×

रावतभाटा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भावुक दृश्य, वीडियो में देंखे पिता से लिपटा 5 साल का मासूम

 

नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। चारभूजा इलाके के बप्पा रावल चौराहा पर सोमवार को यह घटना हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान एक सब्जी विक्रेता की गुमटी हटाई जा रही थी। जब विक्रेता ने इसका विरोध किया, तो मौके पर मौजूद होमगार्ड उसे पकड़कर गाड़ी में बैठाने के लिए ले जाने लगे।इसी बीच, सब्जी विक्रेता का करीब 5 साल का बेटा अपने पिता से लिपट गया और उन्हें कहीं ले जाने से रोकने लगा। मासूम बच्चे ने रोते हुए बार-बार अपने पिता को छोड़ देने की गुहार लगाई। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/UoDQbMbu3eM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/UoDQbMbu3eM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सब्जी विक्रेता लालचंद ने बताया कि वह पिछले चार साल से इसी स्थान पर गुमटी लगाकर सब्जी बेच रहा था। सोमवार को अचानक नगर पालिका का दस्ता पहुंचा और बिना किसी पूर्व सूचना के उसकी गुमटी तोड़ दी गई।उन्होंने बताया कि कार्रवाई के समय वह अपनी दुकान से करीब 100 मीटर दूर अपने घर पर थे। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे, तो होमगार्ड ने उन्हें पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाने लगे। इसी दौरान उनका बेटा मौके पर आ गया और उनसे लिपट गया।

लालचंद का कहना है कि इस कार्रवाई में उनका करीब 40 से 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि प्रशासन पहले से सूचना दे देता, तो वह खुद ही गुमटी हटा लेते।घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। कई यूजर्स प्रशासन की कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ लोग अतिक्रमण हटाने की जरूरत को भी सही ठहरा रहे हैं। फिलहाल, यह मामला प्रशासनिक कार्रवाई और मानवीय संवेदनाओं के बीच संतुलन को लेकर एक नई बहस को जन्म दे रहा है।