×

Chandigarh AAP विधायक कुंवर की पार्टी को सलाह

 

हरियाणा न्यूज़ डेस्क,  पंजाब के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा जॉइन करने के बाद अमृतसर नार्थ से MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह ने एक बार फिर पार्टी पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पार्टी लीडरशिप की कारगुजारी पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने सांसद राघव चड्‌ढा के विदेश में होने पर भी तंज कसा है।

विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ये पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- क्या से क्या हो गया देखते-देखते। आखिर कहीं तो चूक हुई है। अपनों से दूरी, छल-कपट और गैरों को गले लगाना, ये कौन सा न्याय है? संकट के इस क्षण में कोई आपको छोड़ के पार्टी बदल रहा है, कोई खुशियां मना रहा है और कोई इलाज के बहाने देश से बाहर चला गया है।


चंडीगढ़ न्यूज़ डेस्क!!!