×

Bilaspur में आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारी के घर को बनाया निशाना

 


छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क, बिलासपुर में चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के गहने समेत 2 लाख रुपए का माल पार कर दिया। आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय सहायक मकान में ताला बंद कर मुंगेली ड्यूटी पर गई थीं, तभी मौका पाकर चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घटना को अंजाम दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

खमतराई के सिद्धि विहार पांडेय फार्म में रहने वाली छैलन रात्रे आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं। 4 फरवरी की सुबह 8 बजे वो अपने घर के दरवाजे में ताला लगाकर निकली थीं। इसके बाद ऑफिस के काम से वो मुंगेली जिले के शीतलपुर और लालपुर चली गईं। शाम करीब 4 बजे उनकी बेटी मुमताज आडिल और उनके दामाद गुंजन आडिल खमतराई स्थित घर पहुंचे, तब तक सब ठीक था। शाम 7.30 बजे बेटी-दामाद दोनों मगरपारा लौट गए।


बिलासपुर न्यूज़ डेस्क !!!