×

Bilaspur में छत्तीसगढ़ में 16 साल की एक लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया 
 

 

छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क,   छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम 16 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया। लड़की शाम को अपने घर लौट रही थी। इस दौरान नाबालिग एक्स बॉयफ्रेंड ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ लड़की को बंधक बना लिया और मारपीट कर सारी रात दुष्कर्म करते रहे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की एक दुकान में काम करती है। वह शाम को दुकान से घर लौट रही थी। उसी समय उसका एक्स बॉयफ्रेंड अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ पहुंचा और उसे रोक लिया। इसके बाद वह लड़की को बातों में उलझाकर अपने साथ एक सूने मकान में ले गए।

लड़की जब रात तक भी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने के लिए निकले, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस बीच बुधवार सुबह लड़की किसी तरह उनके चंगुल से छूटी और घर पहुंचकर सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

दो पकड़े गए, तीसरे की तलाश जारी

थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा। वहां से दो लड़के पकड़े गए हैं। दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।

बिलासपुर न्यूज़ डेस्क!!!