☰
×

बीकानेर नगर निगम में सफाई व्यवस्था पर हंगामा, वीडियो में जाने BJP पार्षद ने कमिश्नर के सामने जमीन पर पटका सिर; कपड़े भी फाड़े

 

बीकानेर नगर निगम में मंगलवार को सफाई व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कचरा नहीं उठने से नाराज वार्ड 37 के भाजपा पार्षद श्याम सिंह हाडला ने नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी के सामने अपना सिर जमीन पर पटक दिया और कपड़े फाड़ लिए। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने पार्षद को निगम परिसर से बाहर निकाला।

घरों से कचरा नहीं उठा रहे हूपर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/zLNH3nKPjKc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zLNH3nKPjKc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में घर-घर से कचरा उठाने वाले हूपर वाहन नियमित रूप से कचरा नहीं उठा रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि कई बार हूपर चालकों को फोन करने के बावजूद वे फोन नहीं उठाते या उचित जवाब नहीं देते। इसके चलते स्थानीय लोगों की नाराजगी का सामना पार्षदों को करना पड़ रहा है।इसी समस्या को लेकर भाजपा पार्षद श्याम सिंह हाडला मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कमिश्नर से मिलने पहुंचे। उन्होंने सफाई व्यवस्था और हूपर की स्थिति को लेकर कमिश्नर के सामने अपनी नाराजगी जताई।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भड़के पार्षद

कमिश्नर के चेंबर में दोनों के बीच बातचीत हुई। पार्षद ने अपने वार्ड में कचरा नहीं उठने और सफाई व्यवस्था बिगड़ने की शिकायत की। बताया गया कि बातचीत के दौरान उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद वह गुस्सा हो गए।अचानक उन्होंने जमीन पर बैठकर अपना सिर फर्श पर दे मारा। इसके बाद उन्होंने अपने कपड़े भी फाड़ लिए। घटना से निगम कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने पार्षद को बाहर निकाला

हंगामा बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भाजपा पार्षद श्याम सिंह हाडला को निगम कार्यालय से बाहर निकाला।पार्षद की नाराजगी का मुख्य कारण वार्ड में नियमित रूप से कचरा नहीं उठना बताया जा रहा है। सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों और स्थानीय लोगों में नाराजगी के बीच निगम प्रशासन के सामने अब हूपर व्यवस्था को सुचारु करने की चुनौती है।