×

राजस्थान में मानसून का ब्रेक जारी, वीडियो में जाने e13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना; 19 जुलाई से फिर सक्रिय होगा सिस्टम

 

राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। गुरुवार को प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, राज्य के 13 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मानसून ब्रेक के चलते प्रदेश में बारिश की कमी बनी हुई है, जिसका असर अब खरीफ की फसलों पर दिखाई देने लगा है। किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है, क्योंकि कई इलाकों में पर्याप्त नमी नहीं मिलने से पौधे कमजोर पड़ रहे हैं।

अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ में हुई सबसे ज्यादा बारिश

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Gyu8RkMyDOs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Gyu8RkMyDOs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दर्ज की गई। यहां करीब आधा इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई।वहीं, बुधवार शाम को श्रीगंगानगर जिले में भी हल्की बारिश हुई। हालांकि, यह बारिश किसानों के लिए पर्याप्त राहत नहीं दे पाई। प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार बना हुआ है।

श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म

बारिश की कमी के बीच तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में रिकॉर्ड हुआ, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन के समय तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं।

मानसून ब्रेक से खरीफ फसलों पर संकट

राजस्थान में लंबे समय से मानसून कमजोर रहने के कारण खरीफ फसलों पर असर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 13 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।किसानों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि खरीफ फसलों की बढ़त के लिए नियमित बारिश जरूरी होती है। बारिश की कमी से बाजरा, मक्का, कपास, मूंग और अन्य फसलों पर असर पड़ने की आशंका है।

19 जुलाई से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

मौसम विभाग ने राहत भरा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश में 19 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून सिस्टम सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। फिलहाल लोगों और किसानों की नजरें आने वाले दिनों में होने वाली बारिश पर टिकी हुई हैं