×

बीकानेर में हिरण को बच्चे की तरह पाला, वीडियो में देखें विदाई के वक्त रो पड़ा पूरा परिवार

 

राजस्थान के बीकानेर जिले से इंसानियत और भावनाओं से जुड़ी एक मार्मिक कहानी सामने आई है। यहां एक किसान परिवार ने हिरण के एक बच्चे को अपने बच्चे की तरह पाला और जब उसे जंगल में छोड़ा गया, तो पूरा परिवार भावुक होकर रो पड़ा।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/_DdjHRojQhU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/_DdjHRojQhU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यह मामला कोलायत क्षेत्र के ग्रांधी गांव का है, जहां किसान हनुमानराम मेघवाल के परिवार ने करीब डेढ़ साल तक हिरण के बच्चे की देखभाल की। दरअसल, हिरण के इस बच्चे की मां को कुत्तों ने मार दिया था, जिसके बाद यह असहाय हो गया था। ऐसे में किसान परिवार ने उसे अपने घर लाकर पाला।

परिवार ने हिरण के बच्चे का नाम ‘कमल’ रखा था। उसे बोतल से दूध पिलाया जाता था और घर के बच्चे उसके साथ खेलते थे। धीरे-धीरे वह परिवार का हिस्सा बन गया और सभी उससे भावनात्मक रूप से जुड़ गए।

सोमवार को श्रीसनातन धर्मा गोसेवा मरुधर थार संस्था की टीम हिरण के बच्चे को लेने के लिए किसान के घर पहुंची। वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया गया।

हिरण को विदा करते समय परिवार ने उसे तिलक लगाया और मिश्री खिलाकर पारंपरिक तरीके से विदाई दी। इस दौरान घर का माहौल बेहद भावुक हो गया। किसान की पत्नी और बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे, मानो घर का कोई अपना सदस्य उनसे दूर जा रहा हो। बाद में संस्था की टीम हिरण के बच्चे को नोखा के पास समराथल धोरा मुकाम में छोड़ आई, जहां वह अपने प्राकृतिक वातावरण में रह सकेगा।