×

Bhopal नाबालिग को किडनेप कर आरोपी तीन महीने तक करता रहा दुष्कर्म, एफआइआर दर्ज
 

 

भोपाल न्यूज डेस्क।। अरेरा हिल्स इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक आरोपी शाहिद खान ने अरेरा हिल्स इलाके में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

आरोपी उसे बहला फुसलाकर 23 जुलाई को अपहरण कर ले गया। अक्टूबर 2023 तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत की तो आरोपी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कर ली गई. पुलिस ने पूरी घटना को दबाए रखा है। फिलहाल अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

इसके बाद बच्ची घर से भागकर सूफियान के पास आई गई थी। सूफियान उसे अपने दोस्त गांगुली के घर ले गया, वहां पर गांगुली, अल्ताफ, फैसल के साथ ही छह लड़कों ने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। वहां पर एक अनुराधा नाम की महिला थी, जो सुबह पांच बजे बच्ची को प्रियंका चौहान के घर ले गई। प्रियंका ने बच्ची का हेयर स्टाइल चेंज कर उसे देह व्यापार करने के लिये तैयार किया और उसके फोटो खींचे। इसके बाद भोपाल के होटलों में एक अंकल, एक कार वाले अंकल और प्रियंका के कहने पर कई लोगों ने उसका शारीरिक शोषण किया।

प्रियंका की सहेली बच्ची को जबलपुर के एक होटल में ले गई, जहां होटल मालिक सनी तिवारी ने पीड़ित के साथ ज्यादती की। रिया के बर्थ डे में बहुत से लड़के आए थे, इनमें राहुल, दैविक एवं अन्य लड़के ने भी ज्यादती की थी। 

मध्यप्रदेश न्यूज डेस्क।।