×

भीलवाड़ा बंद के दौरान निकली लव जिहाद की झांकी, वीडियो में देखें गैंगरेप की खिलाफ महा आक्रोश रैली

 

जिले में हाल ही में सामने आए कैफे कांड और बिजयनगर (ब्यावर) रेपकांड की घटनाओं को लेकर जन आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को संत समाज के आह्वान पर भीलवाड़ा बंद का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों ने अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखीं और आमजन ने भी इस बंद को पूरा समर्थन दिया।

<a href=https://youtube.com/embed/H2LLJ7qN-VE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/H2LLJ7qN-VE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बंद के दौरान शहर में महा आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान हाथों में तख्तियां, बैनर और झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस आक्रोश यात्रा में "लव जिहाद" से जुड़े मुद्दे को लेकर जागरूकता फैलाने वाली एक विशेष झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। झांकी के माध्यम से कथित तौर पर समाज में फैल रहे इस मुद्दे को उजागर करने का प्रयास किया गया।

शांतिपूर्ण रहा विरोध, पुलिस रही अलर्ट
यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की अशांति की स्थिति पैदा न हो। फिलहाल विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर पूरी नजर बनाए रखी और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।

संत समाज और नागरिकों की मांगें
संत समाज और प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की भी अपील की।
कई वक्ताओं ने कहा कि समाज में बढ़ती ऐसी घटनाओं पर अब चुप्पी तोड़नी होगी और एकजुट होकर आवाज उठानी पड़ेगी।