×

भीलवाड़ा के मांडल में परिवार से मारपीट और सामाजिक बहिष्कार का आरोप, वीडियो में देंखे 9 लाख रुपए या जमीन के कागजात देने का दबाव

 

भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और एक युवती को भगाने के शक को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट, प्रताड़ना और सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि 18 सितंबर को 10 से 12 लोग लाठी, सरिए और लकड़ियां लेकर परिवार के घर में घुस गए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और एक महिला को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया गया है।

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/W9n-W4YB2bg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/W9n-W4YB2bg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, घटना 18 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे हुई। आरोप है कि 10-12 लोग हथियारनुमा सामान लेकर परिवार के घर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बहू को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान उसके गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया गया।

मंदिर ले जाकर बांधने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, मारपीट के बाद परिवार के कुछ सदस्यों को मंदिर ले जाया गया। वहां उन्हें बांधने का भी आरोप लगाया गया है। इसके बाद आरोपियों ने परिवार पर मकान और जमीन के दस्तावेज अपने नाम करने का दबाव बनाया।परिवार से कथित तौर पर कहा गया कि या तो मकान-जमीन के कागजात उनके नाम किए जाएं या फिर 9 लाख रुपए दिए जाएं। मामले में सामाजिक बहिष्कार किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

युवती को भगाने के शक को लेकर विवाद

बताया गया है कि पूरा विवाद पुरानी रंजिश के साथ एक युवती को भगाने के शक से जुड़ा है। शिकायतकर्ता युवती को भगाने के आरोपी की मां बताई जा रही है। परिवार की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद मामला दर्ज कराया गया।

10-12 नामजद लोगों के खिलाफ केस

मांडल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10-12 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मारपीट, जबरन ले जाने के प्रयास, सामान छीनने, धमकी और अन्य आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।पुलिस घटना से जुड़े लोगों के बयान लेने के साथ मामले में सामने आए आरोपों की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।