☰
×

विश्वेंद्र सिंह का आरोप- यूपी के नेताओं ने भरतपुर को चारागाह बना दिया, वीडियो में जाने जिला परिषद चुनाव में बाहरी प्रत्याशी अवैध हथियार लेकर घूम रहे

 

भरतपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के नेताओं पर भरतपुर में दखल देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यूपी के नेताओं ने भरतपुर को चारागाह बना दिया है। जिला परिषद के वार्ड नंबर 22 में बाहरी प्रत्याशी अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।विश्वेंद्र सिंह गुरुवार को जिला परिषद के वार्ड नंबर 22 में कांग्रेस प्रत्याशी अंजू कुमारी के समर्थन में सभा कर रहे थे। इस वार्ड से बीजेपी की उम्मीदवार पूजा दुवेश हैं, जो आगरा छावनी के पूर्व विधायक गुटयारी लाल दुवेश की बेटी हैं।

बोले- क्या भरतपुर के लोग चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं?

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/M-Euc3RAXxU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/M-Euc3RAXxU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सभा को संबोधित करते हुए विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि बाहरी प्रत्याशी वार्ड में अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भरतपुर के लोग चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं, जो उत्तर प्रदेश से उम्मीदवार यहां आ रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के नेता भरतपुर को अपना चारागाह समझ रहे हैं। उनके मुताबिक, वार्ड नंबर 22 में यूपी से आए लोग खुलेआम अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं, लेकिन इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

डीग में चुनाव के दौरान फायरिंग का भी किया जिक्र

विश्वेंद्र सिंह ने डीग जिले में सरपंची चुनाव को लेकर हुई फायरिंग की घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डीग जिले में दो जगह गोली चली है। वहीं, भरतपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 22 में भी उम्मीदवारों के अवैध हथियार लेकर घूमने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस सरकार के काम और मौजूदा विधायकों पर भी बोले

पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान ऐसा कोई काम नहीं था, जो नहीं हुआ हो। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने चुनाव में ऐसा परिणाम दिया कि भरतपुर जिले के सभी विधायकों को हरा दिया।विश्वेंद्र सिंह ने मौजूदा विधायकों पर जनता से दूर रहने र लोगों की आवाज नहीं सुनने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह 25 साल की उम्र में भरतपुर के जिला प्रमुख बन गए थे।