×

भरतपुर में तांत्रिक की हत्या का खुलासा: बेटे पर काला जादू करने के शक में जीजा-साले ने रची साजिश, फुटेज में देंखे 4 दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार

 

राजस्थान के भरतपुर जिले में तांत्रिक की हत्या के मामले का पुलिस ने चार दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपने साले और उसके दोस्त के साथ मिलकर तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों को शक था कि तांत्रिक ने उनके बेटे पर कथित तौर पर काला जादू किया है और जानबूझकर उसे ठीक नहीं कर रहा था।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/E8uFCb3EVm4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/E8uFCb3EVm4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का बेटा बीमार रहता था। आरोपी को विश्वास था कि इसकी वजह तांत्रिक है। हालांकि, जब बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया तो चिकित्सकों ने किसी गंभीर बीमारी की पुष्टि नहीं की। इसके बावजूद आरोपी का शक दूर नहीं हुआ और उसने हत्या की साजिश रच डाली।

प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया, फिर मार दी गोली

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने साले और उसके दोस्त के साथ मिलकर तांत्रिक को प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया। सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

मामला सेवर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से मिले सुरागों और अन्य जांच के आधार पर महज चार दिन में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी, उसके साले और साले के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी और मृतक तांत्रिक आपस में रिश्तेदार थे। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित अन्य साक्ष्यों की बरामदगी का प्रयास कर रही है।