डीग में घरेलू विवाद में बड़ा हादसा,फुटेज में देंखे मैगी को लेकर बहस के बाद पत्नी ने पति पर उड़ेला खौलता पानी; 30% झुलसा
Deeg के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना में पत्नी द्वारा खौलता हुआ पानी पति पर फेंके जाने से वह करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया।
जानकारी के अनुसार, मामला उस समय शुरू हुआ जब पति और पत्नी के बीच खाने को लेकर कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। इसी दौरान पति द्वारा पत्नी से हाथापाई किए जाने के बाद मामला और बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद पत्नी रसोई में गई, जहां उसने मैगी बनाने के लिए गैस पर रखा लाल मिर्च मिला खौलता पानी तैयार किया था। उसी समय पति भी पीछे-पीछे रसोई में पहुंच गया।
गुस्से में आकर पत्नी ने खौलता पानी पति पर उड़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के दौरान दोनों बच्चे भी घर में मौजूद थे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद पत्नी अपने बच्चों को लेकर घर से चली गई। वहीं घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मामला नगर थाना क्षेत्र का है और घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घरेलू विवाद के कारणों को विस्तार से समझने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग घरेलू विवादों में बढ़ती हिंसा पर चिंता जता रहे हैं।