×

शिव में नाबालिग लड़की की गुमशुदगी पर धरना, वीडियो में देंखे विधायक रविंद्र सिंह भाटी पहुंचे थाने

 

Barmer के शिव क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बीते चार महीने से लापता बच्ची की तलाश में एक दलित परिवार पिछले दस दिनों से थाने के बाहर धरने पर बैठा है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को स्थानीय विधायक भी धरना स्थल पर पहुंचे।Ravindra Singh Bhati बुधवार को गिरल गांव स्थित धरना स्थल से सीधे Shiv Police Station पहुंचे और वहां चल रहे धरने में शामिल हुए। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/lC9lzXgAgSs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/lC9lzXgAgSs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

विधायक ने धरने पर बैठे लोगों के साथ थाने का घेराव भी किया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि एक दलित परिवार की नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है, लेकिन अभी तक पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसी प्रभावशाली व्यक्ति की संपत्ति या पशु भी गायब हो जाता है, तो प्रशासन तुरंत सक्रिय हो जाता है, लेकिन इस गंभीर मामले में पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है।

धरने पर बैठे परिजनों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से न्याय और बेटी की तलाश की मांग को लेकर थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।इस बीच, विधायक के पहुंचने के बाद मामला और गरमा गया और मौके पर भीड़ बढ़ गई। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए बातचीत का प्रयास शुरू किया। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है, जबकि परिवार और स्थानीय लोग जल्द से जल्द बच्ची को खोजने की मांग कर रहे हैं।