×

महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, वीडियो में देंखे सिलेंडर में धमाके से घर का सामान जलकर राख

 

राजस्थान के बालोतरा जिले में गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। हालांकि, एक महिला की सूझबूझ और तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया। महिला ने समय रहते घर में सो रहे बच्चों और अन्य परिजनों को बाहर निकाल लिया। इसके कुछ ही देर बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया।

चाय बनाते समय हुआ हादसा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/xZ8ZFOiQiNI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/xZ8ZFOiQiNI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यह घटना सिवाना थाना क्षेत्र के धीरा गांव में रविवार सुबह करीब 6 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, सतादेवी घर में चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रसोई और आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

महिला ने दिखाई सूझबूझ

आग लगते ही सतादेवी ने घबराने के बजाय साहस और समझदारी का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत घर में सो रहे बच्चों और अन्य परिवारजनों को जगाया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी सतर्कता के कारण परिवार के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल गए।

कुछ ही मिनटों में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट

परिवार के बाहर निकलने के बाद आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

नकदी, जेवरात और सामान जलकर राख

आग की इस घटना में घर के अंदर रखा नकदी, जेवरात, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, सभी लोगों के सुरक्षित बच जाने से एक बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया।

ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

धमाके के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

जांच में जुटा प्रशासन

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण गैस रिसाव माना जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से गैस सिलेंडर और चूल्हों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।