×

सुबह 6 बजे गांव की चौपाल पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वीडियो में जाने खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma गुरुवार सुबह बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चुड़ादा गांव में ग्रामीणों के बीच नजर आए। रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री सुबह करीब सवा 6 बजे गांव भ्रमण पर निकले और सीधे चौपाल पहुंचकर ग्रामीणों के साथ खाट पर बैठ गए।करीब दो घंटे तक चली इस चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ चाय पीते हुए पानी, बिजली, सड़क और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। सुबह 8 बजे तक चले इस संवाद कार्यक्रम में गांव के लोगों ने खुलकर अपनी परेशानियां और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/DQXFV5UpPk4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/DQXFV5UpPk4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ग्रामीणों ने सबसे ज्यादा पानी की समस्या को लेकर चिंता जताई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत एनीकट निर्माण के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि इससे क्षेत्र में जल संकट से राहत मिल सकती है।चौपाल के दौरान एक महिला ने अपने पति के ट्रांसफर को लेकर शिकायत की। महिला ने बताया कि उसके पति PHED विभाग में कार्यरत हैं और परिवार से दूर पदस्थापित हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर उसके पति का ट्रांसफर बांसवाड़ा करवाने के आदेश दिए।

इसके अलावा चिकित्सा विभाग से जुड़ी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए एक डॉक्टर को APO (Awaiting Posting Order) करने के निर्देश भी दिए। इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही के तौर पर देखा जा रहा है।मुख्यमंत्री के इस अचानक ग्रामीण दौरे और चौपाल शैली में लोगों से सीधे संवाद को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने सुबह गांव की चौपाल में बैठकर इतनी सहजता से उनकी समस्याएं सुनीं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह जनसंपर्क अभियान सरकार की ग्रामीण पहुंच और जमीनी स्तर पर फीडबैक लेने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौके पर तत्काल निर्देश दिए जाने से कई समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल मुख्यमंत्री के इस दौरे की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और ग्रामीण इसे सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं।