×

वीडियो में देखें वेतन मांगने पर फैक्ट्री मैनेजर का कहर, मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा, तीन मैनेजर गिरफ्तार

 

जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो महीने का बकाया वेतन मांगना मजदूरों को भारी पड़ गया। वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर फैक्ट्री प्रबंधन ने हमला कर दिया। आरोप है कि फैक्ट्री के मैनेजर ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/XcrZPqTHTzU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/XcrZPqTHTzU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सनमाइका बनाने वाली कंपनी सेफ डेकोर प्राइवेट लिमिटेड की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी में काम करने वाले करीब 50 मजदूरों को नवंबर और दिसंबर महीने का वेतन अब तक नहीं दिया गया था। बकाया वेतन की मांग को लेकर मजदूर बुधवार सुबह कंपनी पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट बंद मिला। इसके बाद मजदूरों ने कंपनी गेट के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मजदूरों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन ने बातचीत करने के बजाय हिंसक रुख अपनाया। पीड़ित मजदूर निहाल सिंह ने बताया कि वह सेफ डेकोर प्राइवेट लिमिटेड में काम करता है और पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। निहाल सिंह के अनुसार, “जब हम लोग वेतन मांगने पहुंचे तो गेट बंद था। हम लोग बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी प्रोडक्शन मैनेजर सुनील कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह जाट अन्य कर्मचारियों के साथ हाथों में लाठियां लेकर बाहर आया और हम पर हमला कर दिया।”

निहाल सिंह ने आरोप लगाया कि मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने मजदूरों के साथ गाली-गलौज की, हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा, “हमें धमकाया गया कि तुम लोगों पर गाड़ी चढ़ा देंगे। हम लोग डर गए और इधर-उधर भागने लगे, लेकिन इसके बावजूद हमें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मेरे हाथ में गंभीर चोट आई है।”

हमले में कुछ अन्य मजदूरों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मजदूर अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं और मैनेजर लाठी लेकर उनके पीछे दौड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने पीड़ित मजदूरों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कंपनी के तीन मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों में भारी रोष है। मजदूर संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बकाया वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की है। वहीं, प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मजदूरों को न्याय दिलाया जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।