×

राजस्थान में आर्मी एरिया की जासूसी का खुलासा, सोलर कैमरों से पाकिस्तान को भेजा जा रहा था लाइव फुटेज

 

राजस्थान में सेना से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों की जासूसी का बड़ा मामला सामने आया है। अलवर और बीकानेर के छावनी क्षेत्रों में लगाए गए सोलर कैमरों के जरिए कथित रूप से आर्मी एरिया की निगरानी की जा रही थी और इसका लाइव फुटेज पाकिस्तान तक भेजा जा रहा था।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/d52Sbwco4iM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/d52Sbwco4iM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सूत्रों के अनुसार, इन कैमरों को पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स ऑपरेट कर रहे थे और इसके माध्यम से खुफिया जानकारी एकत्र की जा रही थी, जिसे आगे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी तक पहुंचाया जा रहा था। इस गंभीर सुरक्षा चूक के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए अलवर और बीकानेर में लगे इन सोलर कैमरों को हटवा दिया है। साथ ही इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां पिछले कुछ दिनों से इस नेटवर्क पर नजर रख रही थीं। इसी कड़ी में टीम चार दिन पहले राजस्थान पहुंची और मौके पर जांच शुरू की गई।इसके अलावा, दिल्ली और पंजाब में भी इसी तरह के मामलों में हाल ही में 11 जासूसों और संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की गई थी, जिससे इस पूरे नेटवर्क के बड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स, आईएसआई और कुछ आतंकी संगठनों के साथ मिलकर भारत में संवेदनशील ठिकानों की जानकारी जुटाने और संभावित आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे।फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस जासूसी रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा भारत में इसका कितना बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है।