×

शोक सभा में जाते समय स्वागत में पटाखे देख नाराज हुए सचिन पायलट, फुटेज में देखें बोले— ‘क्या आज का दिन इसके लिए ठीक है?’

 

कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बानसूर में अपने स्वागत के दौरान पटाखे जलाए जाने पर नाराजगी जताई। पायलट मंगलवार रात पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना की शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में पटाखे चलाए, जिसे लेकर पायलट ने मौके पर ही आपत्ति दर्ज कराई और सादगी बनाए रखने की हिदायत दी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/7V-19jWTj3g?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/7V-19jWTj3g/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, सचिन पायलट रात करीब 8 बजे बानसूर बाइपास पहुंचे थे। अलवर रोड स्थित स्वस्तिया हनुमान मंदिर के पास कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एकत्रित थे। जैसे ही पायलट का काफिला वहां पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर उनका स्वागत करना शुरू कर दिया।

पटाखों की आवाज सुनकर पायलट ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और कार्यकर्ताओं से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “पटाखे चलाने के लिए क्या आज मौका ठीक है। ये अच्छी बात है क्या? किसी की मौत हो जाए और हम वहां बैठने जा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यहां रुककर राम-राम करना अलग बात है, लेकिन आप लोग पटाखे चला रहे हो। आप ऐसे ही राम-राम कर लो। मैं दोबारा आ जाऊंगा, लेकिन ऐसे मत करो।” पायलट के इस सख्त लेकिन संवेदनशील संदेश के बाद कार्यकर्ताओं ने पटाखे बंद कर दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पायलट ने स्पष्ट किया कि शोक के माहौल में किसी भी तरह का उत्सव या आतिशबाजी अनुचित है और ऐसे मौकों पर सादगी और संवेदनशीलता जरूरी है। उनके इस व्यवहार को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे संवेदनशील राजनीति का उदाहरण बताया।

गौरतलब है कि पायलट पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके परिवार से मिलने जा रहे थे। ऐसे में स्वागत में पटाखे चलाना उन्हें नागवार गुजरा।

इस घटना ने कार्यकर्ताओं को भी संदेश दिया कि राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान अवसर और माहौल के अनुरूप व्यवहार करना जरूरी है। पायलट के सादगी भरे रुख की इलाके में चर्चा बनी रही।