×

नीमराना के कुतीना गांव में सर्विस पिस्टल से फायरिंग, युवक घायल; वीडियो में देखें पुलिसकर्मी पर आरोप, जांच जारी

 

अलवर जिले के नीमराना क्षेत्र के कुतीना गांव में मंगलवार को एक गंभीर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान डाबडवास निवासी अंकित उर्फ निपल के रूप में हुई है, जिसका इलाज नीमराना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/tLyLUi5hPKU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/tLyLUi5hPKU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब अंकित बोलेरो गाड़ी से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक सर्विस पिस्टल से फायर किया गया, जिससे गोली वाहन में जा घुसी। बताया जा रहा है कि गोली गाड़ी के पिछले हिस्से से होते हुए कंडक्टर सीट की ओर पहुंची और वहां बैठे युवक के सिर के पास से गुजरती हुई शीशा तोड़ते हुए बाहर निकल गई। इस दौरान अंकित घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद घायल के साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, समय रहते इलाज मिलने से उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में जो व्यक्ति फायरिंग के आरोप में सामने आया है, वह राजस्थान पुलिस में तैनात दीपक है, जो राजेंद्र सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह दो दिन पहले ही गांव आया था।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।