×

Alwar में पानी भरने को लेकर चाचा ने किया हमला, दंपती और 8 साल की बच्ची गंभीर घायल

 

अलवर के तिजारा क्षेत्र के जयरौली थाने के अंतर्गत आने वाले बंगनहेड़ी गांव में पानी की आपूर्ति को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चाचा और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर भतीजे, उसकी पत्नी और आठ साल की बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तिजारा से अलवर सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल लड़की को भी चोटें आईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगनहेड़ी निवासी अफजल अपनी पत्नी मेमुना और बेटी नमीरा के साथ घर के बाहर पानी भर रहा था। इसी दौरान उसके चाचा अयूब व अन्य परिवार के सदस्यों हारून, राहुल व जुनैद ने करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अफजल और मेमुना पर कुल्हाड़ियों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस हमले में नमीरा को भी गंभीर चोटें आईं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पेड़ काटने को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी पुरानी दुश्मनी के कारण हाल ही में पानी की पाइपलाइन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए और उनकी तलाश जारी है।