×

Alwar लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर भाजपा की कार्यशाला

 

राजस्थान न्यूज डेस्क, लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रामगढ़ कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में भाजपा की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में आए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन को दे।

अपने अपने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, खिलाड़ियों और लाभार्थी परिवार के लोगों से सम्पर्क कर उनकी समस्याएं सुने और प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे। सभी बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में रात्रि प्रवास कर लोगों से सम्पर्क कर विरोधियों को भी पार्टी में लाने का प्रयास करें। प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा किए गए सम्पर्क और कार्यों का लेखा जोखा मंडल कार्यालय पर जमा कराए, मंडल से जिला कार्यालय पर भेजा जाएगा और जिला कार्यालय से प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया।

अलवर न्यूज डेस्क!!!