×

Aligarh अलीगढ़ की 52 अवैध कालोनियों को वैध करने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में गया

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क आगरा रोड-मथुरा रोड के मध्य बसी पंचनगरी। अनूपशहर रोड स्थित हमदर्द नगर सहित 52 कॉलोनियां एडीए के रिकार्ड में अवैध हैं। कहीं भू-उपयोग सीवेज फार्म है तो कहीं कृषि। भू-उपयोग के विपरीत नियमों को ताक में रखकर कॉलोनियां विकसित हो गईं। वर्तमान में इन कॉलोनियों में आबादी बस चुकी है। इन कॉलोनियों के वैध किए जाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में ही चला गया है।
अलीगढ़ में 52 अवैध कॉलोनियां हैं। इनमें अधिकतर वर्ष 2001 से पहले बसी हुई हैं। आबादी बस जाने की वजह से एडीए द्वारा कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकती।

जिसके चलते महायोजना-2021 में आज भी यह सभी कॉलोनियां अवैध दर्ज है। पूर्व में कॉलोनियों को वैध किए जाने के प्रयास हुए, लेकिन सख्त नियमों के चलते ऐसा नहीं हो सका। पिछले दिनों आवास बंधु, लखनऊ ने जिले में स्थित अवैध कॉलोनियों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें पूछा गया था कि कॉलोनी में सड़क, बिजली, पानी उपलब्धता की क्या व्यवस्था है। एडीए द्वारा इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार कॉलोनियों को वैध किए जाने के लिए सरल नीति लागू करते हुए नियमों में संशोधन किए जाने का खाका तैयार किया जा चुका है। अवैध कॉलोनी में मकान बनाकर रहने वाले लोगों के मानचित्र स्वतंत्र यानि एक-एक व्यक्ति के स्वीकृत नहीं किए जाने के नियम है। समूह में ही मानचित्र स्वीकृत किया जा सकता है।
अलीगढ न्यूज़ डेस्क