×

Aligarh सपा और रालोद के गठबंधन से जिले में मुकाबला होगा रोचक

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क प्रदेश की सियासत तेजी से विधानसभा चुनाव की ओर जा रही है। सपा-रालोद ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ की इगलास और खैर सीट जाटलैंड के नाम से जानी जाती है। इस सीट पर रालोद का वर्चस्व रहा है। इन दोनों सीटों पर रालोद का ही चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

इसके अलावा बरौली सीट पर भी रालोद अपना प्रत्याशी उतारेगी। मगर, रालोद के लिए 2017 चुनाव को देखते हुए यह राह कठिन होगी। रालोद को इगलास और खैर सीट को जीतने के लिए अपने पारंपरिक वोटर जाटों के साथ ही एससी समुदाय को भी साथ लेना होगा। वहीं, बरौली विधानसभा को जीतने के लिए पार्टी को इस सीट पर कद्दावर नेता व इसी सीट पर वर्तमान बीजेपी विधायक ठा. दलवीर सिंह से सीधी टक्कर लेनी होगी। यह सीट ठाकुर बाहुल्य है। ऐसे में पार्टी इस सीट पर ठाकुर प्रत्याशी को उतारना पड़ेगा। क्योंकि 2017 में इस सीट पर ब्राह्मण कार्ड खेला गया था। मगर, वह काम नहीं आया। रालोद प्रत्याशी नीरज शर्मा को महज दो हजार के करीब वोट ही प्राप्त हुए थे।
अलीगढ न्यूज़ डेस्क