☰
×

अजमेर में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में युवकों की पिटाई, फुटेज में देंखे यूपी नंबर की कार से आए थे; 3 हिरासत में

 

अजमेर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र में महिलाओं से कथित छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश नंबर की कार में सवार तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रेस्टोरेंट में शराब पीने के बाद घर में घुसने का आरोप

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/JXAN-9E3VOM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/JXAN-9E3VOM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की कार में सवार कुछ युवक इलाके के एक रेस्टोरेंट में शराब पी रहे थे। आरोप है कि शराब के नशे में युवक पास के एक घर में घुस गए। घर में मौजूद महिलाओं के साथ कथित तौर पर अभद्रता और छेड़छाड़ की गई।महिलाओं की ओर से विरोध करने पर युवकों पर मारपीट करने का भी आरोप है। घटना के दौरान घर से शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवकों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

करीब आधे घंटे तक मारपीट का दावा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक युवकों के साथ मारपीट होती रही। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें कुछ लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना की चर्चा क्षेत्र में होने लगी।

पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने पर आदर्शनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब महिलाओं की शिकायत, युवकों के बयान और मौके से सामने आए वीडियो समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किस उद्देश्य से क्षेत्र में आए थे और घर में प्रवेश करने के बाद वास्तव में क्या हुआ। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है। किसी भी विवाद या आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को सूचना देने और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कराने की बात कही गई है।