×

अजमेर में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप पर ग्रामीणों में गुस्सा, फुटेज में देंखे आरोपी की बाइक तोड़ी और कुएं में फेंकी; आरोपी गिरफ्तार

 

अजमेर जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप के बाद बुधवार रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की बताई जा रही बाइक में तोड़फोड़ कर उसे कुएं में फेंक दिया। विरोध के बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना के बाद ग्रामीणों में फैला आक्रोश

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Gyu8RkMyDOs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Gyu8RkMyDOs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मामले के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति पर 6 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।लोगों को आते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। मौके पर खड़ी एक बाइक को लोगों ने आरोपी की बाइक बताते हुए उसमें तोड़फोड़ कर दी और बाद में उसे कुएं में फेंक दिया।

रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे ग्रामीण

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीण आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और मामला दर्ज करने की मांग को लेकर देर रात तक मौके पर डटे रहे।बताया जा रहा है कि ग्रामीण रात करीब 11 बजे तक पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे।

कई थानों की पुलिस पहुंची मौके पर

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।एहतियात के तौर पर भिनाय, सरवाड़ और केकड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों की पुलिस को तैनात किया गया। इसके अलावा सराना और अजमेर से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाए जाने की सूचना है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।