×

RBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027: आज से आवेदन शुरू, वीडियो में जाने फीस में 200 रुपये की बढ़ोतरी; जानें पूरी डेट और शुल्क

 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा शुल्क में 200 रुपये की बढ़ोतरी की है। छात्र बिना विलंब शुल्क के 6 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/VTfC7SFA2ZQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VTfC7SFA2ZQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आज से शुरू हुए आवेदन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव के अनुसार, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन फॉर्म आज से भरे जा सकते हैं। नियमित शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त निर्धारित की गई है।

200 रुपये बढ़ी परीक्षा फीस

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की फीस 650 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये कर दी गई है। यानी छात्रों को पिछले वर्ष की तुलना में 200 रुपये अधिक शुल्क देना होगा।

लेट फीस के साथ आवेदन की पूरी डिटेल

जो छात्र निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन की सुविधा भी दी गई है।

  • 6 अगस्त तक – 850 रुपये
  • 6 अगस्त से 12 अगस्त तक – 1100 रुपये (लेट फीस सहित)
  • 13 अगस्त से 18 अगस्त तक – 1350 रुपये (अतिरिक्त लेट फीस सहित)
  • 19 अगस्त से 24 अगस्त तक – 1700 रुपये (दोगुनी फीस)
  • 25 अगस्त से 1 सितंबर तक – 2350 रुपये (विशेष विलंब शुल्क के साथ)

आवेदन में संशोधन का मौका

बोर्ड ने आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए भी समय तय किया है। छात्र 7 नवंबर से 17 नवंबर के बीच अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

20 लाख से अधिक छात्र करेंगे आवेदन

हर वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं आवेदन करते हैं। ऐसे में बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।