अजमेर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भाजपा ने निकली तिरंगा रैली, शानदार वीडियो आया सामने
स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अजमेर में बुधवार को भव्य तिरंगा रैली आयोजित की गई। इस रैली का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के बजरंग मंडल ने किया। रैली को विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, डिप्टी मेयर नीरज जैन सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और स्थानीय स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। रैली के दौरान शहर की सड़कों पर तिरंगे की शोभा और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश इस समय तिरंगा मय हो रहा है। उन्होंने बताया कि अजमेर के विभिन्न मंडलों में भी 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गर्व की भावना को और मजबूती मिल सके।
रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को गौरवपूर्ण बनाने के लिए जागरूक किया। बच्चों की भागीदारी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और उन्होंने भी देशभक्ति के गीत और नारों से रैली को जीवंत बना दिया।
अजमेर प्रशासन ने भी रैली के दौरान सुरक्षा और मार्ग प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए थे, ताकि कार्यक्रम सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके। इस प्रकार 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अजमेर में निकाली गई रैली ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव और उत्साह का वातावरण पैदा किया।