RPSC सीनियर टीचर भर्ती में 886 पद कम, वीडियो में जाने अब 9,651 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर भर्ती 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ा अपडेट दिया है। आयोग ने भर्ती में 886 पद कम कर दिए हैं। अब यह भर्ती 10,537 पदों की बजाय 9,651 पदों पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा 12 से 18 जुलाई 2026 तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी।
886 पद घटाए, जारी किया शुद्धि-पत्र
RPSC ने विषयवार पदों की संशोधित संख्या जारी करते हुए शुद्धि-पत्र (Corrigendum) प्रकाशित किया है। इसके अनुसार अब कुल 9,651 पदों पर भर्ती की जाएगी।आयोग ने बताया कि भर्ती विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह यथावत रहेंगी। अभ्यर्थी विस्तृत सूचना और संशोधित पदों का विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
12.30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के लिए 12 लाख 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह राज्य की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है।आयोग ने साफ किया है कि पदों में कमी के बावजूद परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
12 से 18 जुलाई तक होगी परीक्षा
RPSC के अनुसार सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
इधर, राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ में सोमवार को परीक्षा स्थगित करने और आवेदन प्रक्रिया (फॉर्म) दोबारा खोलने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। फिलहाल आयोग ने परीक्षा स्थगित करने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार परीक्षा की तैयारी जारी रखने की सलाह दी गई है।