×

Agra  127 सैलानियों ने रात में निहारा ताज, स्लॉट फुल

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क शरद पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले ताज रात्रि दर्शन की शुरुआत हो गई है। हालांकि रात में भी बारिश होने के कारण सैलानियों को काफी निराशा हुई। बादल होने के कारण उन्हें कुछ भी नजर नहीं आया। मौसम ने टिकट बुक कराने वाले पर्यटकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सोमवार को 127 पर्यटक ताज का रात में दीदार करने पहुंचे थे। वहीं मंगलवार के लिए पांच स्लॉटों की टिकटें बुक हो गई हैं।

ताजमहल प्रत्येक माह की पूर्णिमा के दो दिन पहले और दो दिन बाद रात को 8:30 से 12:30 बजे तक खुलता है। इस बार शरद पूर्णिमा 20 अक्टूबर को है। 22 अक्टूबर को शुक्रवार होने के कारण ताजमहल नहीं खुलेगा। यानी चार दिन ही रात में ताज का दीदार किया जा सकेगा। प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लागू होने की वजह से रात 8:30 से 11 बजे तक ही पर्यटकों को आधा-आधा घंटे के पांच स्लॉट में स्मारक में प्रवेश दिया जाएगा।
आगरा न्यूज़ डेस्क