×

Weather Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60-75 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

 

देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। IMD के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी है।

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

दिल्ली में शुक्रवार को बारिश का असर देखने को मिला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 12 सितंबर को मध्यम बारिश और अगले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। खराब मौसम के दौरान लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश और आंधी का असर रहने की संभावना है। जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर और टोंक समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी है। जयपुर में बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा का अलर्ट भी जारी है।

12 सितंबर से और बढ़ेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का प्रभाव बढ़ सकता है। राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।