×

Union Budget 2024: ड्यूटी कट के साथ इतना सस्ता मिलेगा सोना

 

बिजनेस न्यूज डेस्क !!! सभी की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले केंद्रीय बजट 2024-25 पर हैं। क्या इस बार के बजट में आम लोगों के लिए कुछ खास है? आम बजट जनता के लिए कितना फायदेमंद होगा? ये सब जानने को उत्सुक हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट 2024 पेश करने के लिए तैयार हैं. उम्मीद है कि बजट पेश होने के बाद सोने की कीमत में बदलाव हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे गिर सकती है सोने की कीमत?

महानगरों में प्रति 10 ग्राम सोने के रेट?

राज्य Gold Rate (22K) Gold Rate (24K)
दिल्ली 67600 73730
मुंबई 67450 73580
कोलकाता 67450 73580
चेन्नई 68100 74290

आपके शहर में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत?

शहर 22K सोने की कीमत 24K सोने की कीमत
बैंगलोर 67450 73730
हैदराबाद 67450 73730
केरल 67450 73730
पुणे 67450 73730
वडोदरा 67500 73630
अहमदाबाद 67500 73630
जयपुर 67600 73730
लखनऊ 67600 73730
पटना 67500 73630
चंडीगढ़ 67600 73730
गुरुग्राम 67600 73730
नोएडा 67600 73730
गाजियाबाद 67600 73730

डॉलर की मजबूती बनी सोने में गिरावट की वजह

सोने की कीमत में गिरावट की वजह डॉलर की मजबूती मानी जा रही है। मंगलवार 23 जुलाई को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश होना है और उम्मीद है कि सोने पर ड्यूटी में कटौती हो सकती है. साथ ही कीमतों में भी कमी देखने को मिल सकती है.

सोना भी हो सकता है महंगा

अगर बजट 2024 में सोने पर ड्यूटी में कटौती की गई तो सोने की कीमतें गिर सकती हैं। हालांकि, एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि अगर सोने पर ड्यूटी में कटौती नहीं की गई तो सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोने के रेट में गिरावट जारी है। हालांकि, आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है और इसके साथ ही सोना महंगा भी हो सकता है। आपको बता दें कि वैश्विक रुझानों के बीच ज्वैलर्स द्वारा सोने की खरीदारी बढ़ी है। सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में भी कहीं न कहीं बढ़ोतरी देखी जा रही है।