×

TRAI का बड़ा फैसला: अब डेटा के लिए नहीं देना होगा बेवजह पैसा, वीडियो में जाने सिर्फ कॉल-SMS वाले सस्ते प्लान आएंगे

 

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ‘दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026’ का नया मसौदा जारी किया है। इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य है कि जिन ग्राहकों को मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है, उन्हें जबरन डेटा वाले महंगे प्लान खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े।

ट्राई ने इस मसौदे पर सभी संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे हैं। सुझाव मिलने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अगर यह नियम लागू होता है तो करोड़ों मोबाइल ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज विकल्प मिल सकते हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/3Pdj2Purvfo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/3Pdj2Purvfo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अब हर वैलिडिटी के लिए मिलेगा सिर्फ कॉल-SMS प्लान

मौजूदा समय में टेलीकॉम कंपनियां कुछ चुनिंदा अवधियों के लिए ही ‘केवल कॉल और SMS’ वाले प्लान उपलब्ध कराती हैं। इसके कारण कई यूजर्स को मजबूरी में ऐसा प्लान लेना पड़ता है, जिसमें डेटा भी शामिल होता है, जबकि उन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।

TRAI के नए प्रस्ताव के अनुसार, अगर कोई कंपनी 7 दिन, 28 दिन, 56 दिन या 84 दिन की वैलिडिटी वाला डेटा प्लान लॉन्च करती है, तो उसे उसी अवधि का बिना डेटा वाला यानी सिर्फ कॉल और SMS प्लान भी उपलब्ध कराना होगा।इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से मोबाइल प्लान चुनने की आजादी मिलेगी।

50-70% तक खर्च कम होने की उम्मीद

मोबाइल रिचार्ज प्लान में सबसे ज्यादा खर्च डेटा पर आता है। अनुमान के मुताबिक, कई प्लान्स में कुल कीमत का करीब 50 से 70 फीसदी हिस्सा डेटा सुविधा के लिए होता है। ऐसे में अगर ग्राहक को सिर्फ कॉलिंग और SMS की जरूरत है तो नया नियम लागू होने के बाद उसे काफी कम कीमत चुकानी पड़ सकती है।उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कंपनी का डेटा वाला प्लान 300 रुपए का है, तो सिर्फ कॉल और SMS वाला प्लान करीब 100 से 150 रुपए तक में उपलब्ध हो सकता है।

इन यूजर्स को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

TRAI का यह प्रस्ताव खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा, जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते। इनमें फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोग, बुजुर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों के कई यूजर्स शामिल हैं।इसके अलावा ऐसे लोग भी लाभान्वित होंगे, जो अपने स्मार्टफोन में दूसरी सिम केवल कॉलिंग के लिए रखते हैं। वहीं, जिन घरों में पहले से Wi-Fi कनेक्शन मौजूद है और जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत कम पड़ती है, उनके लिए भी यह बदलाव राहत लेकर आ सकता है।

ग्राहकों को मिलेगी ज्यादा आजादी

TRAI का मानना है कि मोबाइल सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के अनुसार विकल्प देने के लिए यह कदम जरूरी है। कई ग्राहक लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए सस्ता प्लान उपलब्ध कराया जाए।अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो टेलीकॉम कंपनियों को अपने प्लान पोर्टफोलियो में बदलाव करना होगा। इससे मोबाइल रिचार्ज बाजार में नए विकल्प सामने आएंगे और ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करने का मौका मिलेगा।अब सभी पक्षों की राय लेने के बाद TRAI इस मसौदे को अंतिम रूप देगा। इसके बाद ही साफ होगा कि नया नियम कब से लागू होगा।