Train Cancelled: अक्टूबर में भोपाल मंडल की 17 ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले जरूर चेक करें स्टेटस
अक्टूबर में कई त्योहारों के चलते बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भोपाल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग से जुड़े काम के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इनमें मेमू, एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लेना बेहतर रहेगा।
16 अक्टूबर तक इन ट्रेनों पर असर
भोपाल मंडल में चल रहे काम के कारण कई ट्रेनें 9 से 16 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी।
• 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस – 11 अक्टूबर को रद्द।
• 64617 बीना-ललितपुर मेमू – 15 अक्टूबर तक रद्द।
• 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस – 15 अक्टूबर तक रद्द।
• 61625 बीना-रूठियाई मेमू – 16 अक्टूबर तक रद्द।
• 61619 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू – 15 अक्टूबर तक रद्द।
• 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस – 10 से 16 अक्टूबर तक रद्द।
• 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस – 9 से 15 अक्टूबर तक रद्द।
• 61626 रूठियाई-बीना मेमू – 16 अक्टूबर तक रद्द।
• 12197 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी – 15 अक्टूबर तक रद्द।
• 12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी – 15 अक्टूबर तक रद्द।
• 61611 बीना-रूठियाई मेमू – 16 अक्टूबर तक रद्द।
• 22163 भोपाल-खुजराहो महामना एक्सप्रेस – 15 अक्टूबर को रद्द।
• 61620 कटनी मुड़वारा-बीना मेमू – 15 अक्टूबर तक रद्द।
• 61612 रूठियाई-बीना मेमू – 16 अक्टूबर तक रद्द।
• 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस – 14 अक्टूबर तक रद्द।
• 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस – 9 अक्टूबर को रद्द।
• 04149 प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल – 7 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को रद्द।
कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव
रेलवे की ओर से सिर्फ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला नहीं लिया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग के काम के चलते कुछ ट्रेनों के निर्धारित रूट में भी बदलाव किया गया है।
ऐसे में अगर आपकी ट्रेन भोपाल मंडल या प्रभावित रूट से होकर गुजरती है, तो यात्रा से पहले ट्रेन के चलने की तारीख, रूट और स्टॉपेज की जानकारी जरूर जांच लें।
यात्रा से पहले ऐसे करें ट्रेन का स्टेटस चेक
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में पहले से ही यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेन कैंसिल होने या रूट बदलने की जानकारी समय पर मिलना जरूरी है। यात्री रेलवे की आधिकारिक सेवाओं के जरिए अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस देख सकते हैं।
इसके अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके भी ट्रेन के संचालन और रूट से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।
इसलिए अगर अक्टूबर में भोपाल मंडल से होकर यात्रा करने की योजना है, तो घर से निकलने से पहले ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।