×

Stocks to Watch Today: लगातार 6 दिन की गिरावट के बाद पलटेगा बाजार? इन 20 शेयरों पर रहेगी ट्रेडर्स की नजर

 

शेयर बाज़ार का सेंटीमेंट काफी कमज़ोर हुआ है। भारतीय बाज़ार लगातार छह सेशन से गिरावट के साथ बंद हो रहे हैं। मंगलवार को निफ्टी 133 अंक गिरकर 24,155 पर बंद हुआ। अभी GIFT निफ्टी 40 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि बाज़ार की गिरावट रुक सकती है। बाज़ार के इस माहौल में कुछ खास शेयरों में मुनाफ़ा कमाने के मौके हैं। एनालिस्ट अंश भिलवार और पूजा त्रिपाठी ने ऐसे 20 शेयरों की पहचान की है जिनमें आज ट्रेडिंग के मौके मिल सकते हैं। आइए, इन शेयरों पर विस्तार से नज़र डालते हैं।

अंश भिलवार द्वारा चुने गए शेयर

कैटेगरी एक्शन शेयर का नाम टारगेट स्टॉपलॉस
Cash Buy Craftsman ₹11,367 ₹10,660
Futures Sell Biocon ₹408 ₹426
Options Buy Tata Elxsi 3600 Put ₹65 ₹20
Techno Buy Asian Paints ₹2,800 ₹2,536
Funda Buy LTF ₹350 ₹313
Invest Buy Torrent Pharma ₹5,500 ₹4,705
News Buy IGL ₹153 ₹148
My Choice Buy MCX ₹3,200 ₹2,963
My Choice Buy Shipping Corp ₹310 ₹289
My Choice Buy Varun Beverages ₹465 ₹427

पूजा त्रिपाठी द्वारा चुने गए शेयर

कैटेगरी एक्शन शेयर का नाम टारगेट स्टॉपलॉस/ समय
Cash Buy EMS ₹382 ₹371
Futures Buy ONGC ₹245 ₹236
Options Buy Muthoot Finance 2900 Put (@ ₹35.65) ₹80 ₹15
Techno Sell NALCO ₹375 ₹390
Funda Buy Oberoi Realty ₹2,000 6 Months (अवधि)
Invest Buy TVS Motors ₹4,900 12 Months (अवधि)
News Buy L&T Tech ₹3,580 ₹3,474
My Choice Buy Interarch ₹1,765 ₹1,707
My Choice Buy Arvind Smartspace ₹682 ₹658
My Choice Buy Fortis Healthcare ₹938 ₹907

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें $92 तक पहुँच गई हैं। महंगाई का जोखिम बढ़ने के साथ-साथ दुनिया भर में बॉन्ड यील्ड भी बढ़ी है और कई सालों के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई है। ये दोनों बातें अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा जोखिम पैदा करती हैं। जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर $100 के स्तर को छू सकती हैं - जो भारतीय बाज़ार के लिए एक बड़ा जोखिम है।

आज निफ्टी के किन स्तरों पर ध्यान देना चाहिए?
SAMCO सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट ओम मेहरा ने कहा कि टेक्निकल नज़रिए से निफ्टी के लिए तुरंत सपोर्ट 24,050 पर है। इसके नीचे, 24,000 पर एक अहम साइकोलॉजिकल सपोर्ट लेवल है। अगर बाज़ार में रिकवरी आती है, तो पहला रेजिस्टेंस लेवल 24,250 पर होगा और उसके बाद दूसरा रेजिस्टेंस लेवल 24,300 पर होगा।