×

Stock Market Opening : बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स 545 और निफ्टी 134 नक उछला, Infosys समेत दिग्गज शेयरों में तेजी

 

गुरुवार को भारतीय शेयर बाज़ार बढ़त के साथ खुले। ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों की वजह से घरेलू बाज़ार में तेज़ी आई और निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 545 अंकों की बढ़त हुई, जबकि निफ्टी 24,200 के स्तर को पार कर गया। IT, बैंकिंग और FMCG समेत कई अहम सेक्टर में खरीदारी देखी गई।

**सेंसेक्स में 545 अंकों की उछाल**

20 अगस्त को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 545.29 अंक बढ़कर 77,454.97 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 134.80 अंक बढ़कर 24,213.10 पर आ गया। बाज़ार में तेज़ी का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती कारोबार में करीब 1,402 शेयरों में बढ़त हुई, जबकि 544 शेयरों में गिरावट आई; 145 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

**बाज़ार के लिए 5 अहम बातें**

GIFT निफ्टी में 170 अंकों की उछाल
लगातार 7 दिनों की गिरावट का सिलसिला टूटने की उम्मीद
कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी जारी; दाम $92 के पार
अमेरिका में क्वांटिटेटिव ईज़िंग (quantitative easing) की वापसी
कल की खरीदारी: FIIs ने ₹408 करोड़ और DIIs ने ₹3,973 करोड़ के शेयर खरीदे

**अन्य अहम बातें क्या हैं?**

अन्य वजहों की बात करें तो, अमेरिका ने ईरान पर अब तक के सबसे बड़े आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान किया है। कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और यह $92 पर ट्रेड कर रहा है। अच्छी खबरों में कल की खरीदारी शामिल है: FIIs ने कैश मार्केट में ₹408 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि DIIs ने ₹3,973 करोड़ के शेयर खरीदे। कमज़ोर बाज़ार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सेंटीमेंट बेहतर होने की उम्मीद है।

**निफ्टी के लिए अहम स्तर क्या हैं?**

SAMCO सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट ओम मेहरा ने बताया कि निफ्टी बुधवार को 24,078 पर बंद हुआ था, जो 20-दिन और 50-दिन के SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) से नीचे है। बाज़ार का टेक्निकल सेटअप व्यापक कमज़ोरी का संकेत देता है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI गिरकर 42 पर आ गया है, जो बताता है कि बाज़ार में कोई बड़ी हलचल नहीं है।