×

Share Market Live:कारोबार के आखिरी दिन शेयर बाजार में दिखी बढ़त

 

कारोबार के आखिरी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। आज शेयर बाजार में सेंसेक्स 219.38 अंक और निफ्टी 92.05 पॉइंट ऊपर खुला। शेयर बाजार में आज फॉर्मेसी कंपनी एरीस लाइफसाइंसेस के शेयर में सबसे ज्यादा 13% की बढ़त देखने को मिली है।  इससे पहले गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स में 272.21 अंक की बढ़त देखी गयी तो वहीँ निफ्टी में 106.95 अंक की गिरावट देखने को मिली।

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 203 अंको की बढ़त देखी गयी है, वो फिलहाल 28,792 पर करोबार कर रहा है
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी 7 अंको की बढ़त देखी गयी है। वो फिलहाल 3,448 पर कारोबार कर रहा है
  • कोरिया की बात करे तो उसका कोस्पी इंडेक्स में 18 अंको की बढ़त देखी गयी है और ये 3,197 पर कारोबार कर रहा है
  • ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में 18 अंको की बढ़त देखी गयी है और ये फिलहाल 7,324 पर है
  • जापान के निक्केई इंडेक्स में 36 अंको की बढ़त नजर आई है और ये 29,368 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिका के बाजारो में गुरूवार को बढ़त देखने को मिली। डाउ जोंस के शेयर में 0.93 फीसदी बढ़त देखी गयी, और ये 318.19 अंक ऊपर 34,548.50 पर बंद हुआ था। इसके अलावा अमेरिका के ही नैस्डैक में 0.37 प्रतिशत की बढ़त दिखाई दी और ये 50.42  अंक ऊपर 13,632.80 पर बंद हुआ। इसके अलावा फ्रांस के और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।