Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी नहीं हुआ बदलाव, जानें दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों के रेट
Petrol Diesel Price: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज यानी 17 सितंबर 2026 को वाहन चालकों के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए, जिनमें कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
अगर आप आज सफर पर निकलने वाले हैं या गाड़ी की टंकी फुल कराने की तैयारी कर रहे हैं तो अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें. अलग-अलग राज्यों में टैक्स और अन्य स्थानीय शुल्क के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर रहता है.
Petrol Diesel Price: प्रमुख शहरों में आज के रेट
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 102.12 रुपये/लीटर 95.20 रुपये/लीटर
मुंबई 111.31 रुपये/लीटर 97.97 रुपये/लीटर
कोलकाता 113.51 रुपये/लीटर 99.82 रुपये/लीटर
चेन्नई 107.78 रुपये/लीटर 99.56 रुपये/लीटर
गाजियाबाद 101.76 रुपये/लीटर 95.36 रुपये/लीटर
पटना 113.35 रुपये/लीटर 99.36 रुपये/लीटर
नागपुर 111.90 रुपये/लीटर 98.20 रुपये/लीटर
देहरादून 103.54 रुपये/लीटर 95.93 रुपये/लीटर
आगरा 101.66 रुपये/लीटर 95.02 रुपये/लीटर
कब बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछली बढ़ोतरी 25 मई 2026 को हुई थी. मई में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच तेल कंपनियों ने कम समय के अंतराल में कई बार ईंधन के दाम बढ़ाए थे.
15 मई, 19 मई, 23 मई और 25 मई को कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. इन बदलावों के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कुल मिलाकर करीब 7.5 से 8.5 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई थी.
घर बैठे ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट
अगर आप रोज पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो SMS के जरिए भी अपने शहर का रेट पता कर सकते हैं.
• Indian Oil: 9224992249 पर SMS भेजें.
• Bharat Petroleum: 9223112222 पर SMS करें.
• Hindustan Petroleum: 9222201122 पर मैसेज भेजकर रेट जान सकते हैं.
इस तरह पेट्रोल पंप जाने से पहले ही अपने शहर में लागू पेट्रोल और डीजल की कीमत की जानकारी हासिल की जा सकती है.