×

Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव या फिर स्थिर रहे रेट? यहां देखें लेटेस्ट कीमतें

 

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीज़ल के नए रेट जारी किए। ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर आप अपनी गाड़ी का टैंक भरवाने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट देख लें। अलग-अलग राज्यों में लागू VAT और लोकल टैक्स की वजह से शहरों में कीमतें अलग-अलग होती हैं। भोपाल, जयपुर और पटना जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमतें ₹110 प्रति लीटर से ज़्यादा हैं। भोपाल में रेगुलर पेट्रोल ₹114.57 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि चंडीगढ़ में डीज़ल सबसे सस्ता ₹89.47 प्रति लीटर है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज रेगुलर पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति लीटर मिल रहा है। दिल्ली में XP95 पेट्रोल ₹109.24, XG ₹100.52 और प्रीमियम XP100 ₹167.35 प्रति लीटर मिल रहा है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत ₹102.12, डीज़ल की ₹95.56, XP95 की ₹110.68 और XG की ₹101.17 प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत ₹102.97, डीज़ल की ₹95.64, XP95 की ₹111.78 और XP100 की ₹167.35 प्रति लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल की कीमत ₹103.28, डीज़ल की ₹95.94 और XP95 की ₹112.09 प्रति लीटर है।

जयपुर, पटना और भोपाल में डीज़ल और पेट्रोल की कीमतें
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹114.57 और डीज़ल ₹99.64 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि प्रीमियम XP95 पेट्रोल की कीमत ₹123.88 और XG की ₹104.90 प्रति लीटर है। पेट्रोल की कीमत ₹113.37, डीज़ल की ₹99.36 और XP95 की ₹122.25 प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत ₹112.69, डीज़ल की ₹97.78, XP95 की ₹121.97 और XG की कीमत ₹103.23 दर्ज की गई है।

लखनऊ, रांची और देहरादून के लिए ताज़ा रेट:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर, डीज़ल ₹95.36 और XP95 ₹110.47 प्रति लीटर बिक रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.51, डीज़ल ₹89.47, XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर बिक रहा है। झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26, डीज़ल ₹100.49 और XP95 ₹114.17 प्रति लीटर बिक रहा है। देहरादून में पेट्रोल ₹100.55 प्रति लीटर, डीज़ल ₹95.93, XP95 ₹108.99, XG ₹101.53 और XP100 पेट्रोल ₹167.35 प्रति लीटर मिल रहा है।