×

Gold-Silver Price Today: मंगलवार को फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, गिरावट के बाद जाने क्या है आज के ताजा भाव 

 

आज, मंगलवार, 16 दिसंबर, 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 15 दिसंबर, 2025 को 22-कैरेट (916 शुद्धता) सोने की कीमत ₹122,056 प्रति 10 ग्राम थी, जो आज सुबह गिरकर ₹121,037 प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी भी आज सस्ती हुई है। मंगलवार को चांदी (999 शुद्धता, प्रति 1 किलो) की कीमत में ₹1,446 की गिरावट आई।

सोना-चांदी की कीमत (16 दिसंबर, 2025) सोने और चांदी की ताज़ा दरें

शुद्धता सोमवार शाम का रेट मंगलवार
सुबह का रेट
कितना सस्ता या महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 133249 132136 ₹1,113 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 132715 131607 ₹1,108 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 122056 121037 ₹1,019 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 99937 99102 ₹835 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 77951 77300 ₹651 सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  193417 191971 ₹1,446 सस्ती

सोमवार की सोने और चांदी की कीमतें
IBJA दरें (15 दिसंबर, 2025)

सोमवार सोने की कीमत (999 शुद्धता)
सुबह की दर: ₹133,442 प्रति 10 ग्राम
शाम की दर: ₹133,249 प्रति 10 ग्राम

सोमवार चांदी की कीमत (999 शुद्धता)
सुबह की दर: ₹192,222 प्रति किलो
शाम की दर: ₹193,417 प्रति किलो

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई कीमतें देश भर में सर्वमान्य हैं, लेकिन इन कीमतों में GST शामिल नहीं है। गहने खरीदते समय, टैक्स शामिल होने के कारण सोने या चांदी की कीमत ज़्यादा होती है। IBJA द्वारा घोषित दरें शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं की जाती हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई कीमतें अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की स्टैंडर्ड कीमतों के बारे में जानकारी देती हैं। ये सभी दरें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं।