×

ऑरेंज ने बेसफार्म होल्डिंग का किया अधिग्रहण, जानिए इसके बारे में !

 

वैश्विक संचार ऑपरेटर ऑरेंज ने मंगलवार को क्लाउड फर्म बेसफार्म होल्डिंग्स का 35 करोड़ यूरो में अधिग्रहण की घोषणा की, ताकि उद्यम क्षेत्र में क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं में वह वैश्विक नेतृत्वकर्ता बन सके। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऑरेंज समूह ने अपनी सहयोगी उद्यम ऑरेंज बिजनेस सर्विसिस के माध्यम से कंपनी की 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।

ऑरेंज बिजनेस सर्विसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेलमुट रेइसिंगर ने कहा, “हमें बेसफार्म के अधिग्रहण की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। कंपनी के समेकन से हमें तेजी से समेकित हो रहे बाजार में हमारे बिग डेटा और क्रिटिकल एप्लिकेशन मैनेजमेंट सर्विसिस का विस्तार करने में सक्षम बनाएगा।”

बेसफार्म ने साल 2017 में 10 करोड़ यूरो का राजस्व प्राप्त किया था और कई यूरोपीय देशों में इसकी मजबूत परिचालन उपस्थिति है, जिसमें नार्वे, स्वीडन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया और जर्मनी प्रमुख हैं।

कंपनी में 1600 क्लाउड कंप्यूटिंग विशेषज्ञ हैं। वहीं, ऑरेंज बिजनेस सर्विसिस का कारोबार सालाना 15 से 20 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। यह सौदा साल 2018 की तीसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस