Stock Market Rally: सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी में 150 अंक की तेजी, ऑटो और मीडिया सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी
आज, 1 जुलाई को शेयर बाज़ार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स लगभग 400 अंक ऊपर 76,900 पर और निफ्टी लगभग 150 अंक ऊपर 24,000 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और मीडिया शेयरों में अच्छी-खासी खरीदारी देखी जा रही है।
**कल बाज़ार में गिरावट**
कल, 30 जून को शेयर बाज़ार में गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 76,479 पर और निफ्टी 81 अंक गिरकर 23,866 पर बंद हुआ था।
**शेयरों में मजबूती**
आज सुबह बाज़ार में बड़े पैमाने पर खरीदारी हो रही है। मीडिया, ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, FMCG, IT और रियल्टी शेयरों में सबसे ज़्यादा तेज़ी देखी जा रही है। निफ्टी मीडिया, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 1% से ज़्यादा बढ़ रहे हैं। इसके उलट, आज मेटल शेयरों में गिरावट है और निफ्टी मेटल इंडेक्स लगभग 0.61% नीचे है। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयरों में कुछ कमजोरी दिख रही है।
**ग्लोबल बाज़ारों से सहारा, लेकिन मॉनसून बड़ी चिंता**
बाज़ार के जानकारों का कहना है कि भले ही भारतीय शेयरों को ग्लोबल बाज़ारों से मज़बूत सहारा मिल रहा है, लेकिन देश में कमज़ोर मॉनसून एक मुख्य घरेलू चिंता का विषय है। अगर बारिश की कमी बनी रहती है, तो इससे ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में सामान की मांग कम हो सकती है और महंगाई बढ़ सकती है। नतीजतन, कई बड़े निवेशक अभी फार्मा, हेल्थकेयर और पावर जैसे सेक्टर में अपना पैसा लगा रहे हैं।