×

Stock Market Opening: हल्की बढ़त के साथ सेंसेक्स-निफ्टी ने की शुरुआत, ये स्टॉक्स बने टॉप गेनर

 

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। हफ्ते के पहले दिन BSE सेंसेक्स 92.12 पॉइंट (0.11%) ऊपर 82,906.83 पॉइंट पर खुला। इसी तरह, NSE निफ्टी 50 इंडेक्स भी 107.15 पॉइंट (0.42%) ऊपर 25,678.40 पॉइंट पर खुला। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 316.57 पॉइंट (0.38%) ऊपर 82,814.71 पॉइंट पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 116.90 पॉइंट (0.46%) ऊपर 25,571.25 पॉइंट पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों ने पॉजिटिव शुरुआत की
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया, जबकि बाकी 10 नुकसान के साथ लाल निशान में खुलीं। इसी तरह, Nifty 50 की 50 में से 39 कंपनियां बढ़त के साथ हरे निशान में खुलीं, जबकि बाकी 11 नुकसान के साथ लाल निशान में खुलीं। सेंसेक्स कंपनियों में, एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज़्यादा 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले, जबकि क्वालिटी वॉल्स इंडिया के शेयर आज सबसे ज़्यादा 2.63 प्रतिशत गिरे।

सेंसेक्स का हर स्टॉक कैसे खुला?
सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स में HDFC बैंक 0.86 परसेंट, टेक महिंद्रा 0.67 परसेंट, बजाज फाइनेंस 0.65 परसेंट, ICICI बैंक 0.55 परसेंट, अडानी पोर्ट्स 0.53 परसेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.49 परसेंट, भारती एयरटेल 0.40 परसेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.38 परसेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32 परसेंट, टाइटन 0.22 परसेंट, BEL 0.20 परसेंट, इटरनल 0.19 परसेंट, सन फार्मा 0.16 परसेंट, SBI 0.15 परसेंट, पावर ग्रिड 0.15 परसेंट, मारुति सुजुकी 0.14 परसेंट, कोटक महिंद्रा बैंक 0.14 परसेंट, ITC 0.14 परसेंट और टाटा स्टील 0.12 परसेंट बढ़े।

वहीं दूसरी ओर आज इंफोसिस के शेयर 0.70 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.66 प्रतिशत, इंडिगो 0.41 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.32, एचसीएल टेक 0.29 प्रतिशत, ट्रेंट 0.26 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.08 प्रतिशत, टीसीएस 0.08 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।